Showing posts with label PGT. Show all posts
Showing posts with label PGT. Show all posts

Sunday, January 15, 2012

टीजीटी-पीजीटी आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

टीजीटी-पीजीटी आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी


Last Date Now : 06-Feb-2012
वरिष्ठ संवाददाता, इलाहाबाद : माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में विभिन्न विषयों के प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) व प्रवक्ता (प्रवक्ता) के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब छह फरवरी तक आवेदन किए जा सकेंगे। पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 जनवरी थी।
माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की गुरुवार को हुई बैठक में कई फैसले किए गए। चयन बोर्ड ने आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। आवेदन की अंतिम तिथि को 16 जनवरी से बढ़ाते हुए छह फरवरी 2012 कर दिया है। इसके अलावा बोर्ड ने जीव विज्ञान प्रवक्ता के पद पर आवेदन करने के लिए योग्यता कॉलम में एमएससी लाइफ साइंस को भी शामिल करने का विचार बनाया है। बोर्ड ने एमएससी लाइफ साइंस में किन-किन विषयों को शामिल किया जाए इसपर माध्यमिक शिक्षा परिषद से मार्गदर्शन मांगा गया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि लाइफ साइंस में ही बायोकमेस्ट्री, बायोडायवर्सिटी एवं टैक्सोनॉमी, बायोटेक्नोलॉजी, बायोजेनेटिक्स, माइक्रोबायोलॉजी, फीजियोलॉजी व जूलॉजी आता है। इस संबंध में 7 जुलाई 2008 को माध्यमिक शिक्षा परिषद ने योग्यता निर्धारित की थी। अब इसे रिवाइज करने की बात चल रही है। News : Jagra (13.01.2012)
---------------------------

Monday, January 9, 2012

टीईटी भर्ती प्रक्रिया में अड़ंगेबाजी पर नाराजगी

टीईटी भर्ती प्रक्रिया में अड़ंगेबाजी पर नाराजगी

(UPTET : Candidates shown Anger over Delay and Hurdles through TET Recruitment Process)

फैजाबाद। रविवार को प्रशिक्षित स्नातक संघर्ष के मंडल अध्यक्ष अमित वर्मा की अध्यक्षता में नाका हनुमाढ़ी में बीएड डिग्रीधारकों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में टीईटी भर्ती प्रक्रिया में रुकावट पर रोष व्यक्त किया गया। शैक्षणिक योग्यता के आधार पर शिक्षक चयन प्रक्रिया को सिरे से खारिज कर दिया। कहा गया कि नकल के बल पर अच्छे अंक प्राप्त करने वाले ही ऐसी मांग कर रहे हैं। बैठक को संबोधित करते हुए सूर्यभान पांडेय ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा के इतिहास में पहली बार पढ़ने वाले मेधावी छात्र/छात्राओं को न्याय मिला है। टीईटी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए और नौकरी पाने के हकदार हुए तो वे लोग जो टीईटी परीक्षा में कम अंक हासिल किए हैं, अड़ंगा डाल रहे हैं। बैठक को संबोधित करने वालों में रामधीरज मौर्य, जय प्रकाश तिवारी, विकास श्रीवास्तव, सुशील कुमार, सत्य प्रकाश तिवारी व सतीश मिश्र रहे। बैठक में राम केवल वर्मा, अमित शुक्ला, सच्चिदानंद, रघुराज तिवारी, खुशबू मिश्रा, अमित तिवारी, पूजा, बीना, नेहा, आशीष चौधरी, अनिल पांडेय, शिवम पांडेय, अनूप चौरसिया, गिरधर, हरीश पटेल मौजूद रहे।
 
Source : Amar Ujala (09.01.2012)

Saturday, January 7, 2012

टीजीटी-पीजीटी के 245 पद बढ़े

टीजीटी-पीजीटी के 245 पद बढ़े  
वरिष्ठ संवाददाता, इलाहाबाद : माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) व प्रवक्ता (पीजीटी) के 18 नवंबर, 2011 को विज्ञापित पदों में और इजाफा कर दिया है। अब टीजीटी व पीजीटी के कुल पदों की संख्या 1,759 हो गई है। चयन बोर्ड ने पिछले माह प्रशिक्षित स्नातक के 1,197 व प्रवक्ता के 317 पदों पर आवेदन मांगे थे। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने अशासकीय हाईस्कूल/इंटर कॉलेजों में प्रशिक्षित स्नातक व प्रवक्ता के पदों पर पिछले माह आवेदन मांगे थे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 जनवरी 2012 है। बोर्ड ने पहले प्रशिक्षित स्नातक के 1,197 व प्रवक्ता के 317 पद घोषित किए थे। बोर्ड ने 6 जनवरी 2012 तक मिले अधियाचन के आधार पर प्रशिक्षित स्नातक के 192 व प्रवक्ता के 53 पद बढ़ा दिए हैं। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ.आरपी वर्मा ने बताया कि पदों की संख्या अभी और बढ़ेगी। अभी अधियाचन आ रहे हैं, जिसे जून 2012 तक स्वीकार किया जाएगा। इसके बाद आने वाले अधियाचन अगली विज्ञप्ति में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि आगरा मंडल में टीजीटी के 77, पीजीटी के 22 पद व बरेली मंडल में टीजीटी के 9 पद बढ़े हैं। देवीपाटन मंडल में टीजीटी के एक, गोरखपुर में 50 पद व पीजीटी के 18 पद बढ़े हैं। झांसी मंडल में टीजीटी के चार, लखनऊ मंडल में टीजीटी के 14 पद व पीजीटी के 7 पद बढ़े हैं। मेरठ मंडल में टीजीटी के 28 व पीजीटी के चार पद, मिर्जापुर में टीजीटी के 3, वाराणसी में टीजीटी के 6 व पीजीटी दो पद बढ़े हैं। इस प्रकार टीजीटी के 192 व पीजीटी के 53 पद बढ़े हैं।
Last Date : 16-01-2012
News : Jagran (07.01.2012)